आने वाले कुछ दिनों में डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स एप्प पर एक नये एपीसोड में से सलमान खान व केटरीना कैफ की अनदेखी फुटेज मौजूद होगी।एक लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो डांस इंडिया डांस (डीआइडी) लिटिल मास्टर्स (Dance Indian Dance (DIDI) Little Masters) एप्पलीकेशन पर जल्द ही एक नये एपीसोड में से सलमान खान (Salman Khan) और केटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अनदेखी फुटेज मौजूद होगी। इस एप्प के निर्माता जीटीवी (Zee TV) जिस पर यह शो दिखाया गया था और जिन्होंने इस एप्प का निर्माण किया है, ने इस बात की घोषणा की।
जीटीवी (Zee TV) ने तीन महीने पहले इस शो से संबंधित एक WAP साइट और एप्प आइओएस (iOS), एंड्रॉयड (Android), सिम्बियन (Symbian) और ब्लैकबेरी ओएस (BlackBerry OS) प्लेटफॉर्म्स के लिए लांच की थी जिस पर से अब तक तीन लाख से अधिक डाउनलोड्स किये जा चुके हैं।
डीआइडी लिटिल मास्टर्स (DID Little Masters) एप्प पर तुलनात्मक स्कोर चार्ट, इमेज और वीडियो के रूप में शो की हाईलाइट्स, प्रतियोगियों और जजों के साथ लाइव चैट, और यूजर को एप्पलीकेशन द्वारा ही वोट देने की सुविधा भी है। एप्प का इस्तेमाल करते समय यूजर्स एप्प अपडेट, नये अपलोड हुए वीडियो और अपने पूछे गए प्रश्नों पर प्रतियोगियों और जजों के उत्तर संबंधी नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस एप्प में ट्यूटोरियल वीडियो भी दिए गए हैं।
एप्प की मदद से यूजर टि्वटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) से भी लगातार जुड़े रह सकते हैं और यह देख सकते हैं कि उन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अन्य यूजर्स डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) शो के बारे में क्या चर्चा कर रहे हैं।
जी (Zee) के मार्केटिंग प्रमुख, नेशनल चैनल्स आकाश चावला कहते हैं, "लाइव चैट्स और पर्सोनलाइज्ड ट्यूटोरियल्स लोगों को सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं जबकि सरल वोटिंग के फीचर से प्रतियोगियों को मिलने वाले वोटों में घट-बढ़ साफ देखा जा सकता है क्योंकि इससे लोग बहुत अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं। डीआइडी (DID) एप्प डिजिटल माध्यम में हमारी खोज की शुरुआत भर ही है।"
अमेरिकी अदालतों में सैमसंग और एप्पल (Apple) के बीच जारी कानूनी लड़ाई ने कोरियन जायंट सैमसंग ( Samsung) के रेटिना डिसप्ले Retina display) जैसे रिजोल्यूशन वाले बड़े स्क्रीन टैबलेट पर काम करने से संबंधित कई रोचक सूचनाएं सामने ला दी थी।सैमसंग (Samsung) एक 11.8 इंच डिसप्ले वाले टैबलेट जिसका मॉडल नाम पी10 है पर काम कर रहा है। इस विशाल टैबलेट में रेटिना डिसप्ले (Retina display) जैसा रेजोल्यूशन 2560x1600 होगा और यह एलटीई नेटवर्क्स को सपोर्ट करेगा। वर्ज ने सैमसंग (Samsung) द्वारा अमेरिकी अदालत में पेटेंट को लेकर एप्पल (Apple) द्वारा दायर केस के सिलसिले में पेश किए गए कानूनी डॉक्यूमेंट्स के आधार यह बात कही है।
इस साल की शुरुआत में वेब पर ऐसे कयासों का जोर था कि सैमसंग (Samsung) रेटिना डिसप्ले (Retina display) जैसे टैबलेट पर काम कर रहा है। हालांकि हमने जनवरी में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2012 और मार्च में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2012 इवेंट के दौरान ऐसे किसी टैबलेट को नहीं देखा था।
यह स्पष्ट है कि सैमसंग (Samsung) संभवतः 11.8 इंच टचस्क्रीन डिसप्ले वाले टैबलेट पर काम कर रहा है। नेटिवली यह 2560x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा जो लगभग रेटिना डिसप्ले जैसा ही है। पी10 मॉडल नाम वाला यह टैबलट एलटीई नेटवर्क्स (LTE networks) को सपोर्ट करेगा। डॉक्यूमेंट्स के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह टैबलेट अभी भी प्लानिंग स्टेज में ही है।
नेक्सस 7 (Nexus 7) टेबलेट और एसस (Asus) व गूगल (Google) की साझेदारी को देखते हुए अगर सैमसंग भी इसी रास्ते पर चल निकलता है तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन सैमसंग (Samsung) ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए हाल में क्वाड-कोर (quad-core) पेश किया है और जल्द ही ये टेबलेट्स में भी दिखाई देगा।
साफ तौर पर बाजार में बड़ी स्क्रीन वाले सभी टेबलेट्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और हम ऐसे टेबलेट्स की बात कर रहे हैं जिनका डिस्प्ले 10 इंच या उससे ज्यादा है। उम्मीद है कि सैमसंग 15 अगस्त को अपने नए गैलेक्सी 10.1 टेबलेट और गैलेक्सी नोट 2 स्मार्टफोन-टेबेलेट की घोषणा करेगा। तब हमारे पास इस 11.8 इंच वाले टेबलेट का ज्यादा ब्यौरा होगा।
सितंबर तक देखने को मिल सकता है सोनी का नया टेबलेट। लांच होने से पहले ही खबरें उजागर।अभी कुछ दिन पहले ही सोनी एक्सपीरीया मिंट (Sony Xperia mint) की खबरें लांच हाने से पहले ही बाहर हुई थी। वहीं एक बार फिर से सोनी (Sony) के प्रोडक्ट प्रोफाइल में सेंध लगा दिया गया है। कंपनी सितंबर माह में दो टैबलेट लांच करने की योजना बना रही है इस खबर को पहले ही मीडिया में उजागर कर दिया गया।
फारम डाट एक्सडीए डेवलपर्स डाट काम द्वारा यह दावा किया गया है कि कंपनी जल्द ही सोनी टैबलेट एसजीपीटी1211 (Sony Tablet SGPT1211) के तीन माडल पेश करने वाली है। 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी में उपलब्ध् इन टैबलेट की कीमत क्रमशः 399.9 डालर (लगभग 22,000 रुपए), 499.9 डालर (लगभग 27,500 रुपए) और 599.9 डालर (लगभग 33,000 रुपए) हो सकती है।
सोनी का यह नया टैबलेट पुराने टैबलेट एस और पी की अपेक्षा कहीं ज्यदा स्टाइलिश और ताकतवर होंगे। एल्यूमिनियम स्पलैशप्रूफ बाडी (Aluminum splashproof body) के साथ इस टैबलेट में 9.4 इंच की स्क्रीन दी गई है।
हालांकि यह टैबलेट भी पुराने टैबलेट एस की तरह वेज डिजाइन में ही होगा लेकिन पुराने संस्करण से 42 फीसदी तक पतला होगा। जहां टैबलेट एस की मोटाई 10.1 एमएम थी वहीं नए टैबलेट की मोटाई मात्रा 8.8 एमएम है।
डिवायस के आपरेटिंग सहित अन्य फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि इस वर्ष सितंबर तक सोनी के ये नए टैबलेट उपभोक्ताओं को देखने के लिए मिल सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस, एस2 और एस3 के बाद एस डुओज की तैयारी कर रही है कंपनी। दोहरे सिम आधरित यह फोन दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है।गैलेक्सी एस (Galaxy S) सीरीज की बेतहशा कामयाबी से उत्साहित सैमसंग (Samsung) अब इस सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी एस डुओज एस7562 (Samsung Galaxy S Duos S7562) को उतारने की तैयारी कर रही है। सितंबर तक इस फोन को भारतीय बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है।
जैसा की नाम से ही स्पष्ट है कंपनी की डुओज सीरीज दोहरे सिम सपोर्ट के लिए जानी जाती है। इस फोन में भी कुछ ऐसा ही है। फोन में दो जीएसएम सिम सपोर्ट है।
बार डिजाइन में पेश किए गए इस फोन की मोटाई मात्र 10.5 एमएम है और वजन 120 ग्राम। फोन में 4.0 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन 489x800 पिक्सल सपोर्ट के साथ है। स्टोरेज के लिए फोन में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी रैम है। माइक्रोएसडी के माध्यम से फोन मैमारी 32 जीबी तक बढाई जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस डुओज एस7562 में 3जी सपोर्ट है जहाँ यह 7.2 एमबीपीएस तक एचएसडीपीए और 5.76 एमबीपीएस तक एचएसयूपीए सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा वाई-फाई, वाई-फाई हाट स्पाट और ब्लूटूथ 3.0 ए2डीपी (A2DP) फीचर के साथ उपलब्ध है।
एंडरायड आपरेटिंग 4.0 आईसक्रीम सैंडविच (Android Operating 4.0 Ice Cream Sandwich) आधरित इस फोन में 1 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए5 प्रोसेसर और एड्रिनो 200 ग्रापिफक्स प्रोसेसर है। फोन को एक्सेलेरो मीटर (Accelerometer), प्रोक्सिमिटी (proximity) सेंसर और काम्पास (compass) जैसे फीचर से भी लैस किया गया है।
गैलेक्सी एस डुओज में 5.0 मेगापिक्स कैमरा एलईडी फ्लैश और आटोफोकस फीचर के साथ उपलब्ध् है। इसके अलवा आडियो/वीडियो प्लेयार और एपफएम रेडियो भी दिया गया है। फ़िलहाल भारतीय बाजार में यह फोन उपलब्ध् नहीं है इसलिए इसकी कीमत बताना मुश्किल है लेकिन आशा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस डुओज 7562 की कीमत 21,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
मुंबई। गूगल हैंडरायटिंग रिकाग्निशन फीचर आपके हाथों की लिखावट को पढने में सक्षम है, जिससे आप टाईप करने की जगह स्क्रीन पर लिख सकते है।
गूगल ने गूगल सर्च के साथ नए फीचर हैंडरायटिंग रिकाग्निशन को पेश किया है। इस फीचर का उपयोग मोबाइल और टैबलैट में किया जा सकता है। गूगल सर्च का यह फीचर फि़लहाल सिर्फ टच स्क्रीन डिवायस के लिए ही उपलबध् है। इस फीचर के माध्यम से उपभोक्ता आन स्क्रीन उपलब्ध कीबोर्ड पर टाइपिंग के लिए जेस्चर का उपयोग कर सर्च कर सकते हैं।
कीपैड पर टाइप कर गूगल डाट काम से सर्च करना एक मुश्किल भरा काम था खास कर जब आप यात्रा में हैं। ऐसे में यह फीचर उनके लिए बेहद ही उपयोगी होगा। गूगल ने यह फीचर मोबाल और टैबलेट में गूगल डाट काम वेब साइट के लिए जोड़ा है।
इस फीचर को फोन में इनेबल करने के लिए सबसे पहले ब्राउजर के गूगल डाट काम/प्रीफेंस में जाना होगा। वहां से हैंडरायटिंग सेटिंग को इनेबल कर सुरक्षित करना होगा। इसके बाद जैसे ही आप मुख्य मेन्यू जाएंगे स्क्त्रीन के नीचले पैनल में हैंडरायटिंग रिकाग्निशन का आईकान आ जाएगा।
अब आप आसानी से टच स्क्रीन का प्रयोग कर लिख सकते हैं। अब आपको बार-बार बाक्स में देखने की जरूरत नहीं कि सही टाइप हुई है या नहीं। गूगल का यह नया फीचर फिलहाल एंडरायड आपरेटिंग 2.3 या उससे उच्च संस्करण के मोबाइल और टैबलेट को सपोर्ट करने में सझम है। वहीं आईओएस पर भी 5.0 और उससे उच्च संस्करण में इसका उपयोग किया जा सकता है।
नई दिल्ली। गूगल नेक्सस7 के बाद बजट टैबलेट में हुवई मीडियापैड 7 लाइट को लांच करने की तैयारी में है। जो न सिर्फ फीचर बल्कि कीमत में भी नेक्सस 7 के समान ही होगा।
चीनी मोबाइल निर्माता हुआवई मीडिया पैड सीरीज में बजट टैबलेट उतारने की योजना बना रही है। कंपनी का यह डिवाइस मीडियापैड7 लाइट नाम से लांच किया जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हुआवई का यह टैबलेट गूगल नेक्सस7 और सैमसंग गैलेक्सी टैब2 7.0 को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। फि़लहाल टैबलेट की कीमत का जानकारी नहीं है लेकिन कंपनी जल्द ही इसकी कीमत तय कर सकती है।
हुवई ने पिछले साल ही भारतीय टैबलेट बाजार में अपनी उपस्थिति के बारे में जानकारी दे दी थी लेकिन जहां कंपनी ने मीडियापैड टैबलेट के बारे में बताया था। हांलांकि बाहर के देशों में हुआवई टैबलेट के कई अन्य सीरीज भी उपलब्ध कराएगा लेकिन भारत में सिर्फ मीडियापैड ही उपलब्ध होगा।
मीडियापैड 7 लाइट में 7.0 इंच की स्क्त्रीन 1024 X 600 पिक्सल के साथ उपलब्ध् है। फोन के मुख्य पैनल में वीडियो कालिंग के लिए कैमरा दिया गया है जो हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्ड में सक्षम है।
टैबलेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज का कोर्टेक्स ए8 डुअलकोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इसकी इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है। गूगल नेक्सस7 में एंडरायड आपरेटिंग 4.1 जेलीबीन है लेकिन हुआवई मीडियापैड7 में एंडरायड आपरेटिंग 4.0 आइसक्त्रीम सैंडविच होने की उम्मीद है। बाद में 4.1 जेलीबीन पर अपग्रेड पेश किया जाएगा।
फोन की बाडी मेटल यूनीबाडी से बनी है जो इसके लुक को स्मार्ट बनाता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 3जी सपोर्ट है और कालिंग भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ है जबकि 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ऑप्टिमस एल5 में एंड्रॉयड 4.0 और 800MHz का प्रोसेसर है।एलजी (LG) ने भारत में गूगल एंड्रॉयड 4.0 आइसीएस (Google Android 4.0 ICS) ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित दो नये स्मार्टफोन्स लांच किये- ऑप्टिमस एल5 (Optimus L5) और ऑप्टिमस 4एक्स एचडी (Optimus 4X HD)। जहां ऑप्टिमस एल5 (Optimus L5 ) मिड रेंज डिवाइस है वहीं ऑप्टिमस 4एक्स एचडी (Optimus 4X HD) 720p HD डिसप्ले के साथ हाई एंड डिवाइस है। कंपनी ने भारत में पहले ही एल (L) सीरीज के दो फोन ऑप्टिमस एल7 (Optimus L7) और एल3 (L3) पेश कर दिए हैं।
जहां एलजी ऑप्टिमस एल5 (Optimus L5 ) 4 इंच स्क्रीन वाला डुअल सिम फोन, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 800MHz प्रोसेसर (Cortex A5) मौजूद हैं। इसकी कीमत है 12, 500 रुपये।
वहीं दूसरी ओर, ऑप्टिमस 4एक्स एचडी (Optimus 4X HD) एलजी (LG) के लिए फ्लैगशिप मॉडल है जिसमें 4.7 इंच का ट्रू एचडी आइपीएस (True HD IPS) पैनल टचस्क्रीन डिसप्ले 1280X720 पिक्सल नेटिव रिजॉल्यूशन पर है और इसकी कीमत है 34,900 रुपये।
ऑप्टिमस 4एक्स एचडी (Optimus 4X HD) में क्वेड कोर 1.5 GHz एनवीडिया टैग्रा (Nvidia Tegra) प्रोसेसर के साथ लो पावर जीईफोर्स (GeForce) ग्राफिक्स चिप है। इस पर एंड्रॉयड 4.0 आइसीएस (Android 4.0 ICS) सहित ऑप्टिमस 3.0 यूआइ (Optimus 3.0 UI) के आसान ऑपरेशन के लिए एलजी (LG) ने इसमें 1GB RAM प्रयोग की है। बॉय डिफॉल्ट इस स्मार्टफोन में 16GB की ऑन-बोर्ड स्टोरेज और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है जिससे मेमोरी को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 8.9mm मोटा है और वजन सिर्फ 133 ग्राम है।
इस डिवाइस में एलजी (LG) ने 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। कैमरे में 1080p HD वीडियो को 30फ्रेम पर सेकेंड पर रिकार्ड करने की क्षमता है। इसमें वीडियो कॉलिंग और चैट के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। अन्य फीचर्स में A-GPS के साथ GPS, ब्लूटूथ 4.0 एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोपिक सेंसर, विविध लोकप्रिय ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट्स के लिए सपोर्ट, RDS के साथ स्टीरियो एफएम, वाइफाइ डायरेक्ट, DLNA सुविधा शामिल हैं। एल जी ने ऑप्टिमस 4एक्स एचडी (Optimus 4X HD) में लंबे समय तक चलने और 3G के इस्तेमाल के संग लगभग 9.5 घंटे के टॉक टाइम के लिए 2150 mAh की बैटरी लगाई है।
मिड रेंज वाले ऑप्टिमस एल5 (Optimus L5 ) में 4.0 इंच का टचस्क्रीन डिसप्ले है लेकिन इसका 320X 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन थोड़ा निराशाजनक है। एंड्रॉयड 4.0 आइसीएस (Android 4.0 ICS) सहित (Optimus 3.0 UI) पर चलने वाले ऑप्टिमस एल5 (Optimus L5 ) में 800 MHz कोरटेक्स ए5 (Cortex A5) आधारित क्वेलकॉम स्नैपड्रेगन एमएसएम7225ए (Qualcomm Snapdragon MSM7225A) मोबाइल प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 512MB RAM के साथ 4GB की ऑन-बोर्ड स्टोरेज है। पीछे की तरफ ठीक ठाक सा 5 मेगापिक्सल कैमरा है और इसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा नहीं है। सामान्य तरह के सामान के साथ पैक हुए इस फोन में 1500mAh की बैटरी है जो 9.2 घंटे तक के टॉक टाइम का वादा करती है।
विख्यात शॉपिंग वेबसाइट्स के सबसे अच्छी टैबलेट डील।जहां तक मोबाइल कंप्यूटिंग की बात है टैबलेट्स लेपटॉप के सबसे अच्छे विकल्प हैं। यह विभिन्न कीमतों में मिलते हैं, विशिष्ट फीचर होते हैं और इन्हें ले कर घूमना भी आसान है। और हां इनकी लंबी बैटरी लाइफ भी होती है।
अगर आप इस हफ्ते में टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो यहां पेश हैं फिलहाल मौजूद टॉप ऑनलाइन सौदे जो आपके पैसे बचाते हुए आपको सबसे अच्छे टैबलेट् दिलाएंगे।